झपटमारों ने महिला का 30 हजार रुपये से भरा पर्स उड़ाया

Published at :03 Dec 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
झपटमारों ने महिला का 30 हजार रुपये से भरा पर्स उड़ाया

सिविल लाइंस थाने के निकट की घटना बेटे के साथ स्कूटी से जा रही थी महिला गया : झपटमार गिरोह के सदस्यों की नजर अब बैंक से पैसे निकाल कर निकलनेवाले हर एक शख्स पर बनी है. महिला हो या पुरुष वह किसी के साथ कहीं भी वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तैयार […]

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के निकट की घटना

बेटे के साथ स्कूटी से जा रही थी महिला
गया : झपटमार गिरोह के सदस्यों की नजर अब बैंक से पैसे निकाल कर निकलनेवाले हर एक शख्स पर बनी है. महिला हो या पुरुष वह किसी के साथ कहीं भी वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं. वहीं, पुलिस वारदात के बाद महज खानापूर्ति करती हुई नजर आ रही है. ताजा घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है.
शनिवार की दोपहर पंत नगर की रहनेवाली अनीता देवी एसबीआई की मुख्य शाखा से 30 हजार रुपये निकाल कर स्कूटी से घर लौट रही थी. स्कूटी उनका बेटा चला रहा था और वह पीछे बैठी थी. जैसे ही स्कूटी कचहरी से चंद कदम आगे बढ़ी, तो पीछे से बाइक सवार झपटमारों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गये.
पर्स की छीना-झपटी के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होने से दोनों मां-बेटे सड़क पर गिर गये, जिससे उन्हें चोटें भी आयीं. अचरज की बात यह है कि इस घटना की भनक पुलिस को तब लगी, जब उसे खुद पीड़िता ने बताया. पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली, लेकिन झपटमारों का कुछ पता नहीं चल पाया.
फुटेज में वारदात के सबूत तो हैं, पर झपटमारों के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं. बाइक का नंबर भी सीसीटीवी में कवर नहीं हो सका है. सूत्रों का कहना है कि फुटेज को जैसे ही जूम किया जा रहा है, तस्वीर फटने लगती है. इससे कुछ भी ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है. इधर, सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर हरि ओझा का कहना है कि पुलिस झपटमारों की तलाश में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन