बच्ची चोरी मामला: एसआईटी ने नर्स और गार्ड से की पूछताछ

गया : मगध मेडिकल काॅलेज में आईसीयू से पिछले सोमवार को चोरी हुई बच्ची के मामले में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. इस मामले की जांच के लिए डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने गुरुवार को आइसीयू में उस दिन ड्यूटी पर रही नर्स व गार्ड से पूछताछ की है. […]
गया : मगध मेडिकल काॅलेज में आईसीयू से पिछले सोमवार को चोरी हुई बच्ची के मामले में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. इस मामले की जांच के लिए डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने गुरुवार को आइसीयू में उस दिन ड्यूटी पर रही नर्स व गार्ड से पूछताछ की है. पुलिस ने इन कर्मचारियों से उस दिन के पूरे घटनाक्रम का ब्योरा मांगा.
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि इन कर्मचारियों की बातों से अभी तक कुछ खास स्पष्ट नहीं हो सका है. जरूरत पड़ने पर उनसे फिर से पूछताछ की जायेगी. डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को फिर से खंगाला जा रहा है. कोशिश की जा रही है इस घटना से जुड़ा एक सूत्र भी मिल जाये तो आगे की कार्रवाई तेजी से हो सकेगी. गौरलतब है कि बीते सोमवार को मेडिकल काॅलेज में आइसीयू से खिजरसराय के केनी गांव की पिंकी देवी की नवजात बच्ची गायब हो गयी थी. परिवार के लोगों ने मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










