डॉ यादव व दुकानदार दोनों को भेजा गया जेल

आमस : थाना क्षेत्र के अहुरी गांव से बुधवार की रात गिरफ्तार डॉ द्वारिका प्रसाद यादव उर्फ डीपी यादव व हरिहर यादव उर्फ हरि यादव के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. थानाध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के क्लिनिक व मेडिकल शॉप चलाने के मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज […]
आमस : थाना क्षेत्र के अहुरी गांव से बुधवार की रात गिरफ्तार डॉ द्वारिका प्रसाद यादव उर्फ डीपी यादव व हरिहर यादव उर्फ हरि यादव के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. थानाध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के क्लिनिक व मेडिकल शॉप चलाने के मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि दोनों को शुक्रवार की दोपहर शेरघाटी उपकारा भेजा जायेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉ डीपी यादव अहुरी व हरी यादव गुरुआ के रामपुर गांव के रहने वाले हैं लेकिन अहुरी में ही डॉ डीपी यादव के साथ हरि यादव मेडिकल शॉप चलाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










