गया में घूस लेते पकड़ी गयीं महिला थाने की थानाध्यक्ष

Published at :15 Nov 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
गया में घूस लेते पकड़ी गयीं महिला थाने की थानाध्यक्ष

गया : विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को महिला थाने की थानाध्यक्ष मीरा कुमारी को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. वह थानाध्यक्ष कक्ष में ही फरियादी से घूस ले रही थीं. वह प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फरियादी से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं. विजिलेंस […]

विज्ञापन

गया : विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को महिला थाने की थानाध्यक्ष मीरा कुमारी को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. वह थानाध्यक्ष कक्ष में ही फरियादी से घूस ले रही थीं. वह प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फरियादी से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं. विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार आरोपित थानाध्यक्ष को अपने साथ पटना लेगयी है.

आरोपित थानाध्यक्ष को विजिलेंस कोर्ट में बुधवार को पेश किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, चंदौती थाना क्षेत्र स्थित अलीगंज के रहने वाले इश्तियाक अंसारी ने विजिलेंस में महिला थानाध्यक्ष के विरुद्ध रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज करायी थी. इश्तियाक का आरोप था कि महिला थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही है. इस बात की विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा जांच करायी गयी तो सभी आरोप सही पाये गये.
इसके बाद विजिलेंस के अधिकारियों ने थानाध्यक्ष मीरा कुमारी को रंगेहाथों पकड़ने की योजना बनायी और जाल बुना, जिसमें थानाध्यक्ष फंस गयीं. इश्तियाक के अनुरोध पर महिला थानाध्यक्ष दस हजार रुपये की जगह पर नौ हजार रुपये घूस लेने को राजी हो गयीं और जैसे ही इश्तियाक ने थानाध्यक्ष के हाथों में नौ हजार रुपये का बंडल पकड़ाया, वैसे ही तेजी के साथ विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया. घूस लेते पकड़े जाने का भनक लगते ही मीरा कुमारी कांप उठी. उनके सिर से ठंड के मौसम में भी ताबड़तोड़ पसीना छूटने लगा. बताया जाता है कि महिला थानाध्यक्ष किसी मामले में आसानी से कार्रवाई नहीं करती थीं. इस बात की चर्चा पुलिस अधिकारियों के बीच अक्सर सुनने को मिलती थी.
सूत्र बताते हैं कि मीरा कुमारी अपने पैतृक जिले में ही तैनात थीं. उनके पति खगड़िया में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. थानाध्यक्ष का सगा भाई डीएसपी हैं. वह पटना के आसपास किसी इलाके में तैनात हैं. सूत्रों का यह भी कहना है कि मीरा का डीएसपी भाई और एक जिले के जिलाधिकारी दोनों नेतरहाट विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक ही कमरे में रहते थे. इस बात का भी मीरा कुमारी को खासा गुरूर था. यही नहीं वह अपने मोबाइल की गैलेरी में डीएम व अपने डीएसपी भाई की तस्वीर रखती थीं. तस्वीर में डीएम व डीएसपी दोनों एक साथ खड़े हैं. उस तस्वीर को दिखा कर वह मजलूमों पर पुलिसिया रौब गालिब करती थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन