बिहार : ग्रामीण बैंक की मेन्स परीक्षा में नकल करते 27 मुन्नाभाई गिरफ्तार

Published at :12 Nov 2017 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ग्रामीण बैंक की मेन्स परीक्षा में नकल करते 27 मुन्नाभाई गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कीमेन्स परीक्षाकेदौरान 27मुन्नाभाईगिरफ्तारकियेगये है. मेन्स परीक्षा आइबीपीएस द्वारा आॅनलाइन ली जा रही थी. इस परीक्षा के लिये गया में दो केंद्र बनाये गये थे. कुजापि गांव के सिद्दि विनायक कम्यूटेक में रविवार की सुबह ऑनलाइन की परीक्षा शुरू हुई थी. सभी अभ्यर्थियोंको जांचकेबाद अंदर प्रवेश कराया […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कीमेन्स परीक्षाकेदौरान 27मुन्नाभाईगिरफ्तारकियेगये है. मेन्स परीक्षा आइबीपीएस द्वारा आॅनलाइन ली जा रही थी. इस परीक्षा के लिये गया में दो केंद्र बनाये गये थे. कुजापि गांव के सिद्दि विनायक कम्यूटेक में रविवार की सुबह ऑनलाइन की परीक्षा शुरू हुई थी. सभी अभ्यर्थियोंको जांचकेबाद अंदर प्रवेश कराया गया था, लेकिन सिद्धि विनायक कम्यूटेक के संचालक के खिलाफ खबरमिलने के बाद बाहर से आये एक अधिकारी द्वारा जांच की गयी.

इस दौरान एक-एक कर कुल 27 मुन्नाभाई पकड़े गये. सभी को स्थानीय चंदौती थाना की पुलिस के देखरेख में कम्यूटेक में ही रखा गया.इसके बाद इनसभी से पूछताछ की जा रही है.बतायाजा रहा है कि इस दौरान एक अन्य मुन्ना भाई पुलिस को चकमा देकर भागने मे सफल रहा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों को मिलान करा कर अंदर प्रवेश किया था, लेकिन सभी अभ्यर्थी अंदर जाकर एक दूसरे के कंप्यूटर पर बैठ गये और मिलकर प्रश्नों को हलकरनेमें जुटे थे. शक होने परएकपरीक्षार्थीकोपरीक्षा केंद्र में ही पकड़ लिया गया. फिर जांच के दौरान एक-एक कर कुल 27 अभ्यर्थी को पकड़लियागया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन