आरओबी के निर्माण से मानपुर के लोगों में खुशी

मानपुर : आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का उद्घाटन के बाद मानपुर के लोग काफी खुश दिख रहे हैं. अापस में बातचीत करते लोग सुने गये कि अब यहां मानपुर में होनेवाली जाम से निजात मिल जायेगी. लोगों का कहना है कि एनएच-82, स्टेट हाइवे चार व एनएच- 83 को यह पुल जोड़ता है. पटना से […]
मानपुर : आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का उद्घाटन के बाद मानपुर के लोग काफी खुश दिख रहे हैं. अापस में बातचीत करते लोग सुने गये कि अब यहां मानपुर में होनेवाली जाम से निजात मिल जायेगी. लोगों का कहना है कि एनएच-82, स्टेट हाइवे चार व एनएच- 83 को यह पुल जोड़ता है. पटना से नवादा जानेवाले लोगों को कंडी नवादा के पास ही फल्गु नदी पर बने पुल के सहारे आरओबी से बड़ी गाड़ियां आसानी से मेहता पेट्रोल पंप होते हुए नवादा चली जायेगीं.
पहले इन गाड़ियों को नवादा जाने के लिए पूरा गया भ्रमण करना पड़ता था. इसकी दूर अब 15 किलोमीटर कम हो गयी है. लोगों ने बताया कि मानपुर से फतुहा जानेवाली गाड़ियों को पहले मानपुर बाजार होकर जाना पड़ता था. इसके कारण हर रोज मानपुर बाजार में जाम लगता था. अब इससे भी लोगों को छुटकारा मिल जायेगा. लोगों का मानना है कि मानपुर के आसपास सिकहर, गंधार, खंजाहांपुर, बाराडीह, कुकरा व शेखाबिगहा आदि पिछड़े इलाकों का अब विकास हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










