डॉ पंकज गुप्ता को धमकी देनेवाला निकला शहर का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

मोबाइल फोन सर्विलांस रहने से पुलिस ने ढूंढ़ा ठिकाना गया : डॉ पंकज गुप्ता के क्लिनिक में अपहरण कर जान से मारने की धमकी भरा खत छोड़े जाने के मामले में पुलिस अब सफलता से कुछ ही कदम दूर है. पुलिस के अनुसार धमकी भरा खत छोड़नेवाला युवक शहर का ही है. यह जानकारी पुलिस […]
विज्ञापन
मोबाइल फोन सर्विलांस रहने से पुलिस ने ढूंढ़ा ठिकाना
गया : डॉ पंकज गुप्ता के क्लिनिक में अपहरण कर जान से मारने की धमकी भरा खत छोड़े जाने के मामले में पुलिस अब सफलता से कुछ ही कदम दूर है. पुलिस के अनुसार धमकी भरा खत छोड़नेवाला युवक शहर का ही है. यह जानकारी पुलिस को फोन सर्विलांस से मिली है. उसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है. गौरतलब है कि बीते बुधवार को स्वराजपुरी रोड स्थित डॉ पंकज गुप्ता के क्लिनिक में किसी ने धमकी भरा पत्र छोड़ा था. इस बात की जानकारी होते ही डॉ पंकज के ससुर सुरेंद्र भदानी ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस को जांच में पता चला था कि धमकी भरे पत्र में जिस फोन नंबर पर संपर्क करने की बात कही गयी है,
वह मोबाइल फोन नंबर जहानाबाद की रहनेवाली एक महिला की है. इसके बाद आगे की जांच में पता चला कि धमकी भरा खत छोड़ने का काम गया शहर में रहनेवाले एक युवक ने किया है. पुलिस अब उस युवक की तलाश में जुट गयी है. सिविल लाइंस थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जायेगा. युवक की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










