पुलिस की मौजूदगी में बना भास्कर घाट जाने का रास्ता

Published at :24 Oct 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में बना भास्कर घाट जाने का रास्ता

डीएम के आदेश पर रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण मानपुर : फल्गु नदी सिक्स लेन पुल के पास भास्कर घाट को जाने वाले रास्ते को सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि के आदेश पर अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया. इस रास्ते की तैयारी में अर्थमूवर की सहायता भी ली गयी. रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन […]

विज्ञापन

डीएम के आदेश पर रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

मानपुर : फल्गु नदी सिक्स लेन पुल के पास भास्कर घाट को जाने वाले रास्ते को सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि के आदेश पर अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया.
इस रास्ते की तैयारी में अर्थमूवर की सहायता भी ली गयी. रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी की थी और मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गयी.
अतिक्रमणकारियों को एहसास हो गया कि प्रशासन का तेवर नरम नहीं पड़ने वाला है, तो उन्होंने भी रास्ते बनाने में मदद की. इस मौके पर प्रशासन व कुछ संवेदनशील लोगों के बीच कागजी प्रक्रिया को लेकर तू-तू, मैं-मैं भी हुआ. इस मौके पर दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन मौजूद रहे. फोन पर डीएम कुमार रवि अतिक्रमण हटाने की जानकारी पल-पल ले रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन