करमौनी बाजार के पास बाइक में तेल टैंकर ने मारा धक्का, हादसे में बाइक चालक की मौत, पत्नी व बेटी घायल

डोभी: गया-डोभी सड़क मार्ग पर करमौनी बाजार के पास गया से कुशा गांव जा रहे एक बाइक सवार को पीछे से एक तेल टैंकर ने धक्का मार दिया गया. इस घटना में बाइक चालक विनोद पासवान (55 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसकी बेटी पूजा कुमारी व पत्नी घायल हो गयी. […]
घटना के विरोध में परिजनों द्वारा गया-डोभी सड़क मार्ग को दो बार जाम किया गया. पहली बार सड़क जाम को डोभी पुलिस सख्ती के साथ करीब 20 मिनट में ही हटाने में कामयाब रही. लेकिन, दूसरी बार सड़क जाम होने पर शेरघाटी थाना पुलिस के अलावे शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद और एसडीओ ज्योति कुमार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. परिजनों को काफी समझाने-बुझाने के बाद आधे घंटे के बाद जाम खुला. जानकारी के अनुसार, विनोद पासवान गया में एफसीआइ में सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे.
परिजनों द्वारा जामस्थल पर लगातार अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की जा रही थी. इधर, मौके से टैंकर को चालक समेत ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार चालक यूपी के बलिया जिले के सतवार थाने के महाराजपुर गांव का लालू कुमार यादव है. जो अपनी गाड़ी के लेकर पूर्णिया के नवगछिया से डोभी के रिलायंस तेल डीपो से तेल लेने आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










