''मरीज की मौत होने पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर भी दर्ज हो केस''

डुमरिया. ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, डुमरिया की बैठक रविवार को मंझौली बाजार के दांगी भवन में डॉ घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बीते सप्ताह डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मंझौली, मैगरा, नारायणपुर बाजार में प्रैक्टिस कर रहे ग्रामीण चिकित्सकों के यहां गुणवत्ता की जांच करने को लेकर […]
अगर देखा जाय तो पूरे जिले में 477 उप स्वास्थ्य केंद्र है. कई उप स्वास्थ्य केंद्र महीनों खुलता ही नहीं है, वहां के बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित हो रहे है. इस अवसर पर जिला सचिव कृष्णनंदन कुमार ने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों पर मामला दर्ज करने की बात कह कर डराया-धमकाया जा रहा है तथा मोटी रकम की मांग की जा रही है. जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में संघ की सदस्यता ग्रामीण चिकित्सक करें. जिला संयोजक श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि जब ग्रामीण चिकित्सा के इलाज से किसी मरीज की मौत होती है तो उस चिकित्सक पर मामला दर्ज होता है, उसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीज की मौत होने पर वहां के प्रभारी पर भी 302 को मुकदमा दर्ज होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










