छठव्रतियों के लिए केंदुई में बनाये गये दो नये घाट

गया : पहले से चिह्नित घाटों पर भीड़ कम करने के लिए प्रशासन द्वारा केंदुई में दो नये घाट बनाये गये हैं. इन घाटों पर तैयारी पूरी करने में निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद जुटे हुए हैं. छठ के दौरान शहर में लगभग सभी घाटों पर भीड़ होती है. लोगों को संभालने के […]
गया : पहले से चिह्नित घाटों पर भीड़ कम करने के लिए प्रशासन द्वारा केंदुई में दो नये घाट बनाये गये हैं. इन घाटों पर तैयारी पूरी करने में निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद जुटे हुए हैं. छठ के दौरान शहर में लगभग सभी घाटों पर भीड़ होती है. लोगों को संभालने के लिए प्रशासन व स्थानीय पूजा समिति के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.
दबाव को कम करने के लिए केंदुई में दो नये घाट बनाये गये हैं. जानकारी के अनुसार, निगम क्षेत्र के सभी घाटों पर साफ-सफाई करायी जा रही है. केंदुई घाट पर स्थानीय पार्षद प्रीति सिंह व पूर्व पार्षद संतोष सिंह की ओर से 10 जगहों पर कपड़े बदलने के लिए अस्थायी कमरे, छठव्रतियों के लिए चाय-पानी व तीनों घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. पार्षद ने बताया कि घाटों पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसमें दो अर्थमूवर लगाये गये हैं.
शनिवार को केंदुई घाट पर सुरक्षा का जायजा लेने डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सतीश कुमार सिंह व मेडिकल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान पहुंचे. वार्ड नंबर 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा ब्राह्मणी घाट की तैयारी अपनी देख-रेख में करा रहे हैं. सरयू तालाब व सिंगरा स्थान डैम में छठव्रतियों को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसकी तैयारी वार्ड 31 के पार्षद विधान चंद नागमणि अपनी निगरानी में कर रहे हैं. इसके साथ ही मानपुर सूर्य पोखरा, दिनकर घाट, भास्कर घाट, सीताकुंड, सलेमपुर घाट, पितामहेश्वर घाट, देव घाट, ब्राह्मणी घाट, सूर्यकुंड, मल्लाहटोली घाट व विंदेश्वरी घाटों पर भी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










