बिहार : गया में माओवादियों ने निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को उड़ाया, पुलिस पिकेट के लिए हो रहा था निर्माण

Published at :07 Aug 2017 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गया में माओवादियों ने निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को उड़ाया, पुलिस पिकेट के लिए हो रहा था निर्माण

गया : बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत डंगई गांव में निर्माणाधीन एक सामुदायिक भवन को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीती रात्रि विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया. बाराचट्टी थानाध्यक्ष चित्यानंद झा ने आज बताया कि उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण पुलिस पिकेट के लिए किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत डंगई गांव में निर्माणाधीन एक सामुदायिक भवन को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बीती रात्रि विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया. बाराचट्टी थानाध्यक्ष चित्यानंद झा ने आज बताया कि उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण पुलिस पिकेट के लिए किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है जिसमें इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेवारी माओवादियों द्वारा ली गयी है.

चित्यानंद झा ने बताया कि इस वारदात में शामिल माओवादियों को चिन्हित करके उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा साथ उक्त इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें… सीतामढ़ी में हार्डकोर नक्सली उमा शंकर सहनी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन