Alok Raj: नीतीश सरकार ने पूर्व DGP को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए BSSC के अध्यक्ष

पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व DGP आलोक राज
Alok Raj: बिहार के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी आलोक राज को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का अध्यक्ष बनाया गया है.
Alok Raj: बिहार के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी आलोक राज को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हें 35 वर्षों का पुलिसींग का अनुभव रहा है. वे बिहार, झारखंड और बंगाल में लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं.
उन्होंने बताया था कि डीजीपी के तौर पर 105 दिनों का कार्यकाल शानदार रहा. बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के तौर पर रहते हुए BSSC के चेयरमैन के तौर पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. बिहार सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है.
Also Read: आधी रात को रौद्र रूप में दिखे वैशाली एसपी, दो पदाधिकारी समेत 7 सिपाहियों पर लिया एक्शन
105 दिनों के डीजीपी कार्यकाल से संतुष्ट
बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज को जब DGP पद से पदमुक्त किया था तब उन्होंने कहा था कि अपने 105 दिनों के डीजीपी कार्यकाल से काफी संतुष्ट हैं. इस अवधि में आम जनता का डीजीपी बना रहा और फरियादियों के लिए पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कक्ष हर दिन खुला रहा.
डीजीपी का प्रभार दिये जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए डीजी स्तर से लेकर तमाम क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए बधाई व शुभकामनाएं भी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










