Bihar News: आधी रात को रौद्र रूप में दिखे वैशाली एसपी, दो पदाधिकारी समेत 7 सिपाहियों पर लिया एक्शन

Updated:
विज्ञापन

आधी रात को रौद्र रूप में दिखे वैशाली एसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: वैशाली के पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय बीच रात में अचानक गश्ती के लिए निकल गए. इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस पदाधिकारी समेत 7 सिपाहियों पर एक्शन लिया है.

विज्ञापन

Bihar News: वैशाली के पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय बीच रात में अचानक गश्ती के लिए निकल गए. इस दौरान उन्होंने डायल 112 तथा थाना के गश्ती दल का औचक निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को कई अहम निर्देश दिए गए. बता दें गस्ती के दौरान सोते हुए पाए गए दो पुलिस पदाधिकारी तथा आधा दर्जन सिपाहियों पर एक्शन भी लिए. उन्होंने एक गैर हाजिर सिपाही के वेतन पर भी रोक लगा दी.

विज्ञापन

बता दें कि नगर थाना के एएसआई विनोद कुमार, औद्योगिक क्षेत्र थाना के एएसआई बिंदु प्रसाद, ड्यूटी से गायब सिपाही शिव शंकर कुमार, चालक कौशल कुमार समेत पांच सिपाही रात में सोते हुए पाए गए. सभी का एक दिन का वेतन काट लिया गया. वहीं ड्यूटी से गायब सिपाही का वेतन उन्होंने रोक दिया.

अलर्ट मोड पर रहनेवाले सिपाही को अवॉर्ड भी दिया

इस रात्री गश्ती के दौरान उन्होंने दो मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग सिपाही को अलर्ट देखकर अवार्ड भी दिया. गस्ती के दौरान एसपी हर किशोर राय ने शहर के नगर सदर औद्योगिक क्षेत्र थाना का गस्ती एवं डायल 112 गस्ती का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी की जांच की.

Also Read: बिहार में साथ रहना चाहते हैं 16 हजार शिक्षक दंपति, सरकार से लगाई तबादले की गुहार

कोताही बरतने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

रात्रि गश्ती के दौरान एसपी हर किशोर राय ने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी पर सजग रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया. उन्होंने आगे कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन