आठ वर्षों से फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
आठ वर्षों से फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फस्सिल थाना क्षेत्र में डकैती एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि,छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डकैती एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मृत्युंजय कुमार, पिता अशोक सिंह, निवासी सलेमपुर, थाना डेरनी तथा शमीम अंसारी, पिता मुन्ना अंसारी, निवासी हरपुर, थाना परसा के रहने वाले हैं.एस एस पी विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबे समय से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर एक सुनियोजित छापेमारी अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. मृत्युंजय कुमार मुफस्सिल थाना कांड संख्या 121/18, दिनांक 16 सितंबर 2018, धारा 395/412 भा.द.वि. डकैती में नामजद था. वहीं शमीम अंसारी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 347/18, दिनांक 26 अगस्त 2018, धारा 399/402 भा.द.वि. एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था. दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे.इस कार्रवाई में मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ डेरनी एवं परसा थाना के पदाधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन