Darbhanga News: यात्रा वृतांत अथक-अविराम का हुआ लोकार्पण
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 10:25 PM
Darbhanga News:मैथिली साहित्य के नये यात्रा वृतांत अथक-अविराम का लोकार्पण एवं परिचर्चा रविवार को लनामिवि के प्रबंधन विभाग सभागार में हुई.
Darbhanga News: दरभंगा. मैथिली साहित्य के नये यात्रा वृतांत अथक-अविराम का लोकार्पण एवं परिचर्चा रविवार को लनामिवि के प्रबंधन विभाग सभागार में हुई. अध्यक्षता साहित्यकार प्रो. डॉ सुभाष चंद्र यादव ने की. संचालन किसलय कृष्ण ने किया. स्वागत कथाकार केदार कानन ने किया. पुस्तक के लेखक डॉ भास्कर ज्योति ने अपने लेखन यात्रा की जानकारी साझा की. इस अवसर पर डॉ भीमनाथ झा ने कहा कि जब पाठक स्मरण को पढ़ेंगे तो एकबार भी बीच में छोड़ने का मन नहीं करेगा. वहीं डॉ नारायण झा ने कहा कि पुस्तक में कई बार होता है लेखक लिखते कुछ और हैं और छपता कुछ और जाता है, लेकिन इस पुस्तक में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. इसके अलावा डॉ अशोक मेहता, रमाकांत रमण, मनोज कुमार, परमानंद मिश्र, कुमार विक्रमादित्य, प्रवीण कुमार, प्रभंजन प्रवीण, नारायण चौधरी, उमेश यादव, लक्ष्मण झा सागर आदि ने भी विचार रखे. मौके पर राम कुमार मिश्र, तरुण झा, ज्योति मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संजय वशिष्ट, अंजू झा, तृप्ति नारायण झा, आशीष चमन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










