दरभंगा: बिरौल में अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग, मंत्री को आवेदन

प्रतीकात्मक फोटो
Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल प्रखंड स्थित सुपौल बाजार में अवैध नर्सिंग होम संचालन के आरोप को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की गई है. आवेदन में जांच, कार्रवाई और मरीजों को बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है. पढे़ं पूरी खबर…
दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
Darbhanga News: दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड स्थित सुपौल बाजार में कथित तौर पर चल रहे अवैध नर्सिंग होमों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले को गंभीर बताते हुए एक स्थानीय ने स्वास्थ्य मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है.
कई इलाकों में अवैध नर्सिंग होम चलने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि सुपौल बाजार के बस स्टैंड, बलिया रोड, डुमरी रोड, करकोली रोड, बंगरहट्टा रोड, भंथा रोड, खोरागाछी रोड और एसएच-17 समेत कई जगहों पर बिना वैध मानकों के नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोग डॉक्टरों के नाम और डिग्री का इस्तेमाल कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं.
मरीजों से वसूली और लापरवाही का आरोप
आवेदनकर्ता का कहना है कि इन संस्थानों में इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूली जाती है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई मामलों में प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है. ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिचौलियों के जरिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने की बात भी कही गई है.
स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल
शिकायत में चिकित्सा प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि कुछ आशा कर्मियों द्वारा मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने का काम किया जा रहा है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
राज्य स्तरीय जांच की मांग
आवेदन में स्वास्थ्य मंत्री से राज्य स्तरीय टीम गठित कर सभी नर्सिंग होम की जांच कराने, अवैध संस्थानों पर कार्रवाई करने और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की मांग की गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










