इग्नू बीएड जनवरी 2026 सत्र की काउंसलिंग 20 और 21 जुलाई को, मेरिट सूची जारी

Updated:
विज्ञापन
इग्नू बीएड काउंसलिंग 20-21 जुलाई: मेरिट सूची जारी

सांकेतिक तस्वीर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) दरभंगा में बीएड जनवरी 2026 सत्र के लिए काउंसलिंग 20 एवं 21 जुलाई को आयोजित होगी. 165 सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जनवरी 2026 सत्र के बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 20 एवं 21 जुलाई को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा में आयोजित होगी. दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां दरभंगा और सहरसा क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले 20 जिलों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी. इग्नू ने 165 सीटों (150 नियमित एवं 15 ईडब्ल्यूएस) के लिए अंतिम मेरिट सूची भी जारी कर दी है.

IGNOU B.Ed Admission 2026: जारी हुई कटऑफ सूची

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शालिनी ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 78 अंक, ईडब्ल्यूएस 74 अंक, ओबीसी (एनसीएल) 75 अंक, अनुसूचित जाति 66 अंक तथा अनुसूचित जनजाति 45 अंक निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों से निर्धारित कटऑफ के अनुसार काउंसलिंग में शामिल होने की अपील की गई है.

इन कॉलेजों में मिलेगा अध्ययन केंद्र

उन्होंने बताया कि इस सत्र में दरभंगा के जाकिर हुसैन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, पूर्णिया के मिल्लिया फखरुद्दीन बीएड कॉलेज तथा मधुबनी के मिल्लत टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को अध्ययन केंद्र बनाया गया है. चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन इन्हीं संस्थानों में कराया जाएगा.

मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों का स्नातक के साथ नियमित डीएलएड या डीएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. सभी चयनित अभ्यर्थियों को 20 एवं 21 जुलाई की सुबह 10 बजे सभी मूल प्रमाणपत्रों तथा उनकी एक-एक छायाप्रति के साथ क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा में उपस्थित होना होगा. दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला पंचायत कार्यालय, कार्यपालक सहायक से मांगा जवाब


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन