बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला पंचायत कार्यालय, कार्यपालक सहायक से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार ने पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया. जरिसो पंचायत कार्यालय बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के निर्माणाधीन मकानों का भी सत्यापन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राहुल कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जरिसो पंचायत कार्यालय बंद मिला और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था. कार्यालय बंद मिलने पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यपालक सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया.

विज्ञापन

Benipur News: पंचायत कार्यालय बंद मिलने पर जताई नाराजगी

बीडीओ राहुल कुमार ने कहा कि पंचायत कार्यालय आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में कार्यालय का बंद रहना गंभीर लापरवाही है. उन्होंने सभी कार्यपालक सहायकों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से समय पर पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहकर आम नागरिकों के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें.

प्रधानमंत्री आवास योजना का किया सत्यापन

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने माधोपुर और हावीभौआर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के निर्माणाधीन मकानों का भौतिक सत्यापन भी किया. उन्होंने लाभुकों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समय पर आवास निर्माण पूरा करने की सलाह दी.

लाभुकों को दिए आवश्यक निर्देश

बीडीओ ने कहा कि जो लाभुक निर्माण कार्य में पीछे हैं, वे जल्द से जल्द कार्य पूरा करें ताकि दूसरी किस्त का भुगतान समय पर किया जा सके. उन्होंने संबंधित कर्मियों को भी योजनाओं की नियमित निगरानी करने और लाभुकों को आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: बारिश के बाद धान के बिचड़ों की बुआई में आई तेजी, कमतौल में खाद छिड़काव में जुटे किसान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन