ताला तोड़ कर मोबाइल दुकान से लैपटॉप, मोबाइल सेट व नकदी की चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 10:22 PM

विज्ञापन

चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल सेट, नकदी सहित एक लाख से भी अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. सोहरबाघाट बाजार में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल सेट, नकदी सहित एक लाख से भी अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली. पीड़ित ने इसे लेकर थाना में आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार बुचौली निवासी राम नंदन राय के पुत्र रोबिन राय सोहरबाघाट बाजार में मो. मंसूर के मकान में भाड़े पर मोबाइल की सेल एण्ड सर्विस की दुकान चलाता है. रोबिन बीती रात लगभग 8.30 बजे दुकान बंद कर घर आ गया. गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ दिखा. दुकान के अन्दर जाने पर लैपटॉप, मोबाइल सेट, नकदी सहित अन्य सामान गायब मिले. मामले में पीड़ित दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में लेपटॉप, सेमसंग का मोबाइल, कंप्यूटर यूनिट, 15 हजार नकद सहित कई अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात कही है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने जल्द मामले का उद्भेदन करने का भरोसा दिलाया है. मालूम हो कि गत दो माह के अन्दर सोहरबाघाट बाजार में चार दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है. इसमें से पुलिस अभीतक एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन