Darbhanga News: पारदर्शिता के साथ ससमय चुनाव संबंधी गतिविधियों को करें क्रियान्वित: कौशल

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 10:27 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीइओ) सह डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. आगामी विधानसभा चुनाव के सफल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीइओ) सह डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. इसमें दरभंगा ग्रामीण, नगर व बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी, भेद्यता मानचित्रण, विधि-व्यवस्था व प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गयी. अतिसंवेदनशील व भेद्य क्षेत्रों की पहचान व उनका मानचित्रण, विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति व संभावित चुनौतियों का आकलन, अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगरानी व पूर्ववर्ती आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा की गयी. साथ ही आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए आवश्यक कदम, थाना स्तर पर चुनाव से संबंधित अभिलेखों का अद्यतन, सुविधा व सुगम मतदान के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी. डीएम ने पदाधिकारियों से चुनाव से संबंधित प्रत्येक गतिविधि को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित किये जाने का निर्देश दिया. वहीं एसएसपी रेड्डी ने कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया. मौके पर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, एडीइओ सुरेश कुमार के अलावा संबंधित एसडीम, एसडीपीओ, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी, निर्वाची व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन