एक माह बाद हवाई यात्रियों की संख्या 1500 के पार

दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को 1500 से अधिक लाेगों ने सफर किया. यह स्थिति एक माह बाद बनी.
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को 1500 से अधिक लाेगों ने सफर किया. यह स्थिति एक माह बाद बनी. जानकारी के अनुसार एक माह का यह सर्वाधिक आंकड़ा है. इसके पहले 17 जुलाई को इतने ही फ्लाइटों में 1500 यात्रियों ने आवागमन किया था. उसके बाद लगातार विमानों को रद्द किये जाने से पैसेंजरों की संख्या में कमी आ गयी थी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने फ्लाइट कैंसिल करने के कारण हंगामा कर दिया. आक्रोशित पैसेंजरों का कहना था कि विमानन कंपनी की साइट से टिकट बुक की जाती है, बावजूद बिना कोई कारण अचानक रद्द कर दिया जाता है. इस कारण आपात स्थिति मे जाने वालों को काफी मुश्किल हो जाती है. जानकारी के अनुसार छह अगस्त को सबसे कम छह विमानों में केवल 745 यात्रियों ने सफर किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




