गंगेश्वरस्थान में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लगी रही कतार

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 23 Jan 2026 5:53 PM

विज्ञापन

वसंत पंचमी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

जाले. वसंत पंचमी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. रतनपुर स्थित गंगेश्वरनाथ तथा मनमा के मानेश्वरस्थान शिवालय में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही जयकारे से दिशाएं गुंजायमान होती रही. शिवभक्तों ने स्थानीय शिव गंगा सरोवर से जल भरकर कतारबद्ध हो देवाधिदेव महादेव को जलार्पण किया. यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. गंगेश्वरस्थान में लगे मेले में विभिन्न सामग्री व मिठाई की खरीदारी की. इधर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास समिति के कार्यकर्ता, कमतौल व जाले की पुलिस व चौकीदार तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन