दरभंगा : बकरीद पर बिरौल में सुरक्षा सख्त, एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News Birol police flag march before bakrid festival sdm sdpo alert

एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

Darbhanga News: बिरौल में बकरीद पर्व को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने और निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी देने की अपील की है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News:  जिले के बिरौल अनुमंडल में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शशांक राज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रभाकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को सुपौल बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

सुपौल बाजार से शेखपुरा तक पुलिस की धमक, बीडीओ और थानाध्यक्ष भी रहे मौजूद

यह फ्लैग मार्च सुपौल बाजार, मुख्य चौक, बस स्टैंड, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड मछहट्टा, मास्टर चौक, शिवाजी नगर, पुराना थाना चौक, हाट गाछी और सुपौल शेखपुरा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. मार्च में बीडीओ प्रदीप कुमार झा, थानाध्यक्ष चंद्रमणि सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

खुले में कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है और अफवाह फैलाने वालों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल चिह्नित स्थलों पर ही करें, खुले में या प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है. वहीं एसडीओ शशांक राज ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति की गई है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना लोग तुरंत कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दे सकते हैं.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन