नोटबंदी के खिलाफ दरभंगा बंद आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

फैसले का विरोध. पार्टियों ने की नुक्कड़ सभा दरभंगा : नोटबंदी के खिलाफ तमाम बामपंथी पार्टियों, कांग्रेस तथा राजद आदि द्वारा सोमवार को बिहार बंद को लेकर रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया. बंद में शामिल पार्टियों ने नुक्कड़ सभा की तथा मशाल जुलूस निकाला. रैली आदि निकालकर लोगों को कल के बंद कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
फैसले का विरोध. पार्टियों ने की नुक्कड़ सभा
दरभंगा : नोटबंदी के खिलाफ तमाम बामपंथी पार्टियों, कांग्रेस तथा राजद आदि द्वारा सोमवार को बिहार बंद को लेकर रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया. बंद में शामिल पार्टियों ने नुक्कड़ सभा की तथा मशाल जुलूस निकाला. रैली आदि निकालकर लोगों को कल के बंद कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. भाकपा, माकपा, माले, एसयूसीआई(सी), एमसीपीआई(यू), कांग्रेस, राजद आदि की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया. बंद से आवश्यक सेवाओं को अलग रखने का निर्णय लिया गया है. उधर प्रशासन ने बंद से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की है. आंदोलनकारी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा सके इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा. साथ लोगों को जबरन बंद करने के लिए विवश नहीं किया जाए इस पर भी नजर रखने को कहा गया है.
सीपीआई जिला परिषद की ओर से लालबाग स्थित कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला गया. यह आयकर चौराहा, मिर्जापुर होते हुए दरभंगा टावर पहुंचा. यहां एआईएसएफ के संयोजक आनंद मोहन की अध्यक्षता में सभा हुई. सभा को किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सीपीआई जिला सचिव नारायणजी झा, माले के देवेंद्र कुमार, गोपाल प्रसाद सिंह, विश्वनाथ मिश्र आदि ने
संबोधित किया.
माले के आर.के.सहनी ने बताया कि सभी वामदलों की ओर से बंद को सफल बनाने के लिए जीप प्रचार जत्था ने पर्चा बांटा. प्रमुख चौक- चौराहा पर नुक्कड़ सभा की गयी. बंद की पूर्व संध्या पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकाली गयी. पंडासराय से लहेरिया सराय टावर तक मशाल जुलूस निकाल कर टावर पर नुक्कड़ सभा की गयी. इसे लक्षमी पासवान, कल्याण भारती, सदीक भारती, प्रिंस कर्ण आदि ने संबोधित किया. बिक्की कुमार, माइकल, रंजीत राम, मो. फतह, मनोज महतो, नीरज आदि के नेतृतव में मशाल जुलूस डीएमसीएच से कर्पूरी चौक तक निकाला गया.
आवश्यक सेवा को बंदी से रखा गया अलग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










