आसमान में परवाज को लगेंगे पंख

Published at :25 Nov 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान में परवाज को लगेंगे पंख

उम्मीद. व्यावसायिक उड़ान शुरू होने के आसार पूरी होगी िजले के लोगों की चिर-प्रतीक्षित मांग दरभंगा : इदरभंगा से हवाई सफर शुरू करने की उम्मीद अब यहां जग गयी है. केंद्र सरकार की पहल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा नागरिक उड्डयन विभाग इस दिशा में सक्रिय हो गया है. दोनों विभागों की संयुक्त टीम […]

विज्ञापन

उम्मीद. व्यावसायिक उड़ान शुरू होने के आसार

पूरी होगी िजले के लोगों की चिर-प्रतीक्षित मांग
दरभंगा : इदरभंगा से हवाई सफर शुरू करने की उम्मीद अब यहां जग गयी है. केंद्र सरकार की पहल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा नागरिक उड्डयन विभाग इस दिशा में सक्रिय हो गया है. दोनों विभागों की संयुक्त टीम दो दिवसीय दौरे पर 27 नवंबर को दरभंगा आ रही है. इस दौरान दरभंगा हवाई अड्डा पर वायुसेवा विस्तार की रूप रेखा तैयार की जायेगी. टीम यह देखेगी कि किस तरह से हवाई अड‍्डा को उम्मीद के अनुरूप तैयार किया जाये. उधर हवाई अड्डा के विस्तारीकरण को लेकर जमीन की तलाश जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. हवाई अड्डा ऑथरिटी ने इसके लिए सरकार से मांग की थी.
रिपोर्ट पर होगी आगे की कार्रवाई
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व पटना में एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया तथा नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी. इसमें दरभंगा तथा पूर्णिया हवाई अड‍डा के विस्तार को लेकर बातचीत की गयी थी. इसी बातचीत के परिप्रेक्ष्य में उच्चस्तरीय टीम यहां आ रही है. बताया जाता है कि यह टीम संभावित कार्य योजना के मद्देनजर सर्वे का कार्य करेगी. टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
दो बार पहले भी हो चुका प्रयास
बता दें कि इससे पहले इसी स्थिति में स्प्रीट एअरवेज ने यहां से चार्टर विमान सेवा शुरू करने की पहल की थी. निर्धारित तिथि को विमान यहां पहुंचा भी. उस समय के एसपी ने यात्रा का टिकट भी ले रखा था लेकिन विमान लैंड करने के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसके बाद मामला खटाई में पड़ गया. पुन: साल 2015 में इसी कंपनी ने व्यावसायिक सेवा आरंभ की, लेकिन दूसरा फेरा नहीं लगा सकी.
27 को पटना से आयेगी टीम
मिल चुकी है
सरकार की मंजूरी
दरभंगा से हवाई सेवा के लिए एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल को स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं. बिहार सरकार ने केंद्र के दरभंगा से हवाई सेवा के प्रस्ताव को पहले ही अपनी मंजूरी दे चुकी है. सरकार जल्द ही जमीन अधिग्रहण कर एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया को देने की तैयारी कर रही है. जमीन का उपयोग एयरपोर्ट टर्मिनल और एयरपोर्ट के विस्तार के लिए
या जायेगा.
महानगरों तक
पहुंचना होगा आसान
एयरपोर्ट को भारत सरकार के उड़ान योजना के तहत विकसित किया जायेगा. साथ ही पटना के विकल्प के तौर पर भी इसे तैयार किया जायेगा. दरभंगा एयरपोर्ट खुलने से न सिर्फ दरभंगा बल्कि मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज, मोतीहारी, सहरसा, सुपौल के लोगों को यहां से सीधे हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी. साथ ही नेपाल की तराई इलाकों की बड़ी आबादी की भी महानगरों तक पहुंच आसान हो जायेगी. बिहार चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने इस पहल का स्वागत किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन