दुकान में आग, दस लाख का नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

पंडौल : प्रखंड के सकरी बाजार के एक रेडीमेड की दुकान में बुधवार की रात आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जल कर राख हो गये. आग करीब नौ बजे रात को लगी. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. आग सकरी बाजार के कदरिया रेडिमेड दुकान में […]
विज्ञापन
पंडौल : प्रखंड के सकरी बाजार के एक रेडीमेड की दुकान में बुधवार की रात आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जल कर राख हो गये. आग करीब नौ बजे रात को लगी. घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया. आग सकरी बाजार के कदरिया रेडिमेड दुकान में लगी, इसमें रखे करीब 10 लाख के कपड़े जल गये. लोगों की तत्परता से अन्य दुकानों में आग लगने से बच गयी. लोगों ने आसपास की दुकान से कपड़े निकाल कर दुकान खाली कर दिया.
सूचना पर बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची व आग बुझायी. आग लगने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दुकान के मालिक मो. नेजाम सदमे से बेहोश हो गये. उनका उपचार सकरी स्थित एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है. दुकानदार के दुकान बंद कर घर जाने के लगभग एक घंटे बाद
दुकान में आग
अचानक आग की लौ उठने लगी. स्थानीय लोगों के अनुसार दस लाख के कपड़े आग में जल कर पूरी तरह राख हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से अन्य दुकानों में आग लगने से बचाया जा सका. सीओ राजीव रंजन, बीडीओ विभु विवेक, थानाध्यक्ष सत्येंदर गुप्ता सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं, डीएम व अनुमंडल पदाधिकारी समेत सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश लगातार संपर्क में थे.
पंडौल के सकरी बाजार में हुई घटना
स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
सदमे में दुकानदार हुआ बेहोश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










