आज से विधिवत शुरू होगा निबंधन व परामर्श केंद्र

Published at :21 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
आज से विधिवत शुरू होगा निबंधन व परामर्श केंद्र

दरभंगा : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कल 22 अक्टूबर से विधवित प्रारंभ होगा. इस संबंध में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास आयुक्त ने केंद्र संचालन की तैयारी की शुक्रवार को जानकारी दी. काउंटर के सफल संचालन के लिए दो संचार कंपनियों के लीज लाइन रखने, किसी कारणबस इंअरनेट काम नहीं कर रहा है […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कल 22 अक्टूबर से विधवित प्रारंभ होगा. इस संबंध में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास आयुक्त ने केंद्र संचालन की तैयारी की शुक्रवार को जानकारी दी. काउंटर के सफल संचालन के लिए दो संचार कंपनियों के लीज लाइन रखने, किसी कारणबस इंअरनेट काम नहीं कर रहा है तो आवेद न स्वीकार करने को कहा गया. इंटरनेट चालू होने पर आवेदन को ऑनलाइन किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर ही आवेदक को दुबारा बुलाया जायेगा.

पूरी सूचना ऑनलाइन देने की व्यवस्था होगी. बेठक में डीएम ने बताया कि स्टेार रूम, बाथरूम, बैठने की जगह, इलेक्ट्रीकल कार्य, इंटरनेट पूरी तरह तैयार है. कुछ कमरों में वायरिंग का काम चल रहा है जो शुक्रवार की शाम तक पूरा कर लिया जायेगा. एडीएम अनिल चौधरी ने पर्दा, कमरे में एसी, पीने का पानी, आदि कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि हर जगह नेम प्लेट लगा दिया गया है, ताकि युवकों को भटकना नहीं पड़ी. बैठक में जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन