होटलों में काम कर रहे पांच बाल श्रमिक मुक्त

Published at :16 Oct 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
होटलों में काम कर रहे  पांच बाल श्रमिक मुक्त

दरभंगा : श्रम विभाग के अधिकारियों ने कम उम्र के बच्चों से काम लेने के मामले में पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है. इन जगहों पर काम करनेवाले पांच बच्चों को मुक्त करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. जिन प्रतिष्ठानों पर विभाग ने बालश्रम कानून के तहत कार्रवाई की है, उसमें सदर […]

विज्ञापन

दरभंगा : श्रम विभाग के अधिकारियों ने कम उम्र के बच्चों से काम लेने के मामले में पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है. इन जगहों पर काम करनेवाले पांच बच्चों को मुक्त करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. जिन प्रतिष्ठानों पर विभाग ने बालश्रम कानून के तहत कार्रवाई की है, उसमें सदर थाना क्षेत्र के गंज स्थित चंदन स्वीट्स, दोनार चौक स्थित सत्कार स्वीट्स, बहेड़ी प्रखंड में एक चूड़ी की दुकान व आनंदपुर का

होटलों में काम
एक होटल शामिल है. वहीं एक ठेला चालक पर बच्चे से काम लेने को लेकर भी कार्रवाई की गयी है.
जानकारी के अनुसार, चंदन स्वीट्स की ओर से जुर्माने के रूप में 20 हजार रुपये जमा किये गये हैं. वहीं, दोनार के सत्कार स्वीट्स के संचालक ने दावा किया है कि उसके यहां से बरामद बच्चे की उम्र 17 साल है. संचालक ने अपने दावे की पुष्टि के लिए आधार कार्ड विभाग को सौंपा है. वहीं, विभाग का कहना है कि उम्र प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण-पत्र या शैक्षणिक प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा. विभाग ने सीएस को पत्र लिखकर मेडिकल बोर्ड गठित कर बच्चे की उम्र प्रमाणित करने का अनुरोध किया है.
कानूनन छह से 14 साल तक के बच्चों से काम कराना अपराध की श्रेणी में आता है. श्रम विभाक के अधीक्षक जयंत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कहीं किसी जगह इस आयु वर्ग के बच्चों से काम लिया जा रहा है तो विभाग को जानकारी दें. श्री कुमार ने कहा कि जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी.
पांच नियोजकों पर श्रम विभाग ने की कार्रवाई
अधिकारी ने कहा- लोग दें
सूचना, होगी कार्रवाई
एक ठेला चालक पर भी
हुई कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन