टारगेट प्रोस्टेट मंथ पर कार्यक्रम आयोजित बुजुर्गों का करेंे सम्मान

दरभंगा : अंतरराष्ट्रीय अल्जाइमर दिवस बुधवार को लनामिवि के इंस्टीच्यूट ऑफ जेरोंटोलॉजी एंड जेरिमैट्रिक्स में समारोह आयोजित कर मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. इंद्रनाथ मिश्र ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया. शपथ में कहा गया कि हम बुजुर्गों का सम्मान करें. बुजुर्गों की देखभाल करें और डिमेंसिया पीड़ित बुजुर्गों का […]
दरभंगा : अंतरराष्ट्रीय अल्जाइमर दिवस बुधवार को लनामिवि के इंस्टीच्यूट ऑफ जेरोंटोलॉजी एंड जेरिमैट्रिक्स में समारोह आयोजित कर मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. इंद्रनाथ मिश्र ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया. शपथ में कहा गया कि हम बुजुर्गों का सम्मान करें.
बुजुर्गों की देखभाल करें और डिमेंसिया पीड़ित बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. संस्थान के निदेशक प्रो. भवेश्वर सिंह ने कहा कि अल्जाइमर बुढापे का एक गंभीर रोग है. यह रोग भारत में तेजी से फैल रहा है. यह रोग मुख्य रुप से मस्तिष्क में याद रखनेवाले कोशिकाओं के क्षरण के कारण होती है. जंतु विज्ञान विभाग के प्राचार्य डा. एम निहाल ने इस रोग के जैविकीय लक्षणों तथा कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला. नियमित व्यायाम और मस्तिष्क को क्रियाशील बनाये तब ही इस रोग से बचा जा सकता है. इस मौके पर डाॅ ऊषा सिंहा, डाॅ संध्या झा, डाॅ मणिशंकर झा, विश्वंभर कुमार, कृष्णकांत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










