दरभंगा स्टेशन पर ठंडा पानी योजना बेअसर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

गुणवत्ता की कमी Â 12 स्टॉल में मात्र छह चालू दरभंगा : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए ठंडे पानी का 12 स्टॉल आइआरसीटीसी ने लगवा रखा है. इसमें से मात्र छह स्टॉल ही चालू है. यह भी यात्रियों की प्यास बुझाने में कामयाब नहीं हो रहा है. अधिक जनदवाब के कारण पानी […]
विज्ञापन
गुणवत्ता की कमी Â 12 स्टॉल में मात्र छह चालू
दरभंगा : दरभंगा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए ठंडे पानी का 12 स्टॉल आइआरसीटीसी ने लगवा रखा है. इसमें से मात्र छह स्टॉल ही चालू है. यह भी यात्रियों की प्यास बुझाने में कामयाब नहीं हो रहा है. अधिक जनदवाब के कारण पानी मानक के अनुसार ठंडा नहीं हो पाता है. आइआरसीटीसी ने यात्री सुविधा के लिए स्टेशन को कुल 12 एक्वागार्ड पानी स्टॉल मुहैया कराया था. इससे ठंडा व गर्म पानी की व्यवस्था की गयी. स्टॉल पर पानी की दर तालिका 300 एमएल ग्लास का एक से दो रुपये, दो लीटर का आठ से 12 रुपये, पांच लीटर का 20 से 25 रुपये निर्धारित किया गया.
लेकिन 12 में से केवल 6 स्टॉल यात्री की आधी-अधूरी प्यास बुझाने में सेवा दे रही है. प्लेटफॉर्म नंबर एके पर दो स्टॉल, प्लेटफार्म नंबर दो पर दो स्टॉल, प्लेटफार्म नंबर चार पर एक स्टॉल तथा स्टेशन परिसर के बाहर एक स्टॉल लगाया गया है. इसमें भी कुछ स्टॉल अब तक चालू नहीं किया गया है. कुछ स्टॉल पर यात्री केवल ग्लास के सहारे गला तर करने को मजबूर हैं. यात्री मो जाफरीन, शैलेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पानी में
जो ठंडापन होना चाहिए वह नहीं है. दूसरे प्लेटफाॅर्म से होते हुए पानी के लिए एक नंबर प्लेटफार्म पर आना पड़ता है. उस पर से यही पर ग्लास में पानी से गला तर करने को मजबूर होना पड़ रहा है. 300 एमएल से अधिक पानी देने की व्यवस्था नहीं होने की बातें इन लोगों ने कही. इस संबंध में एक काउंटर पर बैठे मो अरमान का कहना था कि इसकी विस्तृत जानकारी सुपरवाइजर दे सकेंगे. सुपरवाइजर से जब संपर्क करने की कोशिश की गयी तो वे वहां मौजूद नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










