शराबकांड में इंस्पेक्टर के करीबी हिरासत में

गोपालगंज : नगर थाने के इंस्पेक्टर का करीबी होमगार्ड भगवानजी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उस पर शराबकांड में माफियाओं से सांठ-गांठ और वसूली का ठेका रखने का आरोप है. हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाने में इंस्पेेक्टर के लिए काम करनेवाले होमगार्ड जवान भगवानजी […]
गोपालगंज : नगर थाने के इंस्पेक्टर का करीबी होमगार्ड भगवानजी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उस पर शराबकांड में माफियाओं से सांठ-गांठ और वसूली का ठेका रखने का आरोप है.
हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाने में इंस्पेेक्टर के लिए काम करनेवाले होमगार्ड जवान भगवानजी वर्षों से नगर थाने में कार्यरत रहा है. भगवानजी की शराब माफियाओं से बेहतर सांठ-गांठ सामने आने के बाद पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है. भगवानजी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










