शहर की सड़कों पर लगेंगी 1200 एलइडी लाइट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

हर वार्ड में लगेगी 25 एलइडी वार्ड एक में आज से लगेगी एलइडी दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में 1200 एलइडी लाइट लगाये जायेंगे. प्रत्येक वार्डों में 25-25 एलइडी लगेंगे. स्थानीय पार्षद की सूची के आधार पर एलइडी लगेंगे. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के चतुर्थ वित्त योजना से प्राप्त राशि से […]
विज्ञापन
हर वार्ड में लगेगी 25 एलइडी
वार्ड एक में आज से लगेगी एलइडी
दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में 1200 एलइडी लाइट लगाये जायेंगे. प्रत्येक वार्डों में 25-25 एलइडी लगेंगे. स्थानीय पार्षद की सूची के आधार पर एलइडी लगेंगे. जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के चतुर्थ वित्त योजना से प्राप्त राशि से एलइडी लाइट लगाने का निर्णय निगम बोर्ड ने लिया था. इसके लिए मेसर्स मतता एसोसिएट्स को अभिकर्ता बनाया गया है.
विभागीय सूत्रों कें अनुसार अभिकर्ता ने सोमवार से वार्ड एक में एलइडी लाइटों को पोल पर लगाना शुरू किया. एलइडी लाइट लगाने के लिए पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के लिए जो सूची दी है, उसे अभिकर्ता एवं संबंधित कनीय अभियंताओं को सौंप दिया गया है. इस सूची के आधार पर ही पोलों पर एलइडी लगेंगे. इन एलइडी लाइटों के अधिष्ठापन की जिम्मेवारी कनीय अभियंताओं को दी गयी है. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने उक्त जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










