15 हाइमास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू

दरभंगा : शहर के प्रमुख चौराहों पर 15 हाइमास्ट लाइट लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इनमें वार्ड नंबर 30 के किलाघाट नीम चौक एवं वार्ड 47 के केएम टैंक में हाइमास्ट का अधिष्ठापन कर नगर अभियंता रतन किशोर एवं सहायक नगर अभियंता सऊद आलम के समक्ष योजना की जांच कर इसमें विद्युत […]
दरभंगा : शहर के प्रमुख चौराहों पर 15 हाइमास्ट लाइट लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इनमें वार्ड नंबर 30 के किलाघाट नीम चौक एवं वार्ड 47 के केएम टैंक में हाइमास्ट का अधिष्ठापन कर नगर अभियंता रतन किशोर एवं सहायक नगर अभियंता सऊद आलम के समक्ष योजना की जांच कर इसमें विद्युत कनेक्शन देकर चालू किया. नगर अभियंता ने बताया कि 12 हाइमास्टों के खंभे खड़ा कर दिये गये हैं. इन सभी को बिजली कनेक्शन संबंधी प्रक्रिया के बाद चालू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि दिग्घी पश्चिमी में काली मंदिर के निकट हाइमास्ट का अधिष्ठापन होना था. लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण तत्काल कार्य बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










