दरभंगा : कोशी को छोड़ सभी नदियां खतरे से नीचे

दरभंगा : कमला नदी का जलस्तर जयनगर में गिरने का नाम नहीं ले रहा है. बांकी नदियां कई जगह पर उतार- चढ़ाव की स्थिति में है, लेकिन सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है. केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता डी एन सिंह ने सोमवार को बताया कि बागमती नदी बेनीवाद में […]
दरभंगा : कमला नदी का जलस्तर जयनगर में गिरने का नाम नहीं ले रहा है. बांकी नदियां कई जगह पर उतार- चढ़ाव की स्थिति में है, लेकिन सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है. केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता डी एन सिंह ने सोमवार को बताया कि बागमती नदी बेनीवाद में 46.78, बिशनपुर में 43.040, हायाघाट में 44.60, अधवारा समूह की नदिया सोनवर्षा में 80.370, कमतौल में 46.550, साहरघाट में 52.93
, एकमी घाट में 42.280, सहुली घाट में 47.330 मीटर के जलस्तर पर है. वहीं कमला नदी जयनगर में 67.440, झंझारपुर में 48.590 मीटर के करीब से बह रही है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि खिरोई, करेह सहित अन्य नदियों का जल स्तर लगातार गिर रहा है, लेकिन कोशी के जलस्तर मे बढोतरी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










