परिजनों के साथ डीएमसीएच कर्मी ने की धक्का-मुक्की

Published at :23 Aug 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों के साथ डीएमसीएच कर्मी ने की धक्का-मुक्की

दुस्साहस. मरीज के परिजनों ने डीएम को मामले से कराया अवगत परिजनों ने डीएम से की शिकायत दरभंगा : एकमी घाट गांव निवासी संजय कुमार यादव दो साल की पुत्री नंदिनी को लेकर सोमवार को डीएमसीएच के अल्ट्रासाउंड जांच घर पहुंचे. शिशु रोग विभाग ने मरीज को गंभीर बताकर शीघ्र जांच रिपोर्ट लाने की सलाह […]

विज्ञापन

दुस्साहस. मरीज के परिजनों ने डीएम को मामले से कराया अवगत

परिजनों ने डीएम से की शिकायत
दरभंगा : एकमी घाट गांव निवासी संजय कुमार यादव दो साल की पुत्री नंदिनी को लेकर सोमवार को डीएमसीएच के अल्ट्रासाउंड जांच घर पहुंचे. शिशु रोग विभाग ने मरीज को गंभीर बताकर शीघ्र जांच रिपोर्ट लाने की सलाह दी. इस जांच घर के एक कर्मी को जांच पूर्जा सौंपा गया. नंबर देने वाले कर्मी ने एक माह बाद की तिथि देकर परिजन को जाने को कहा. परिजन ने कर्मी को बताया कि इस बीच मरीज मर जायेगा तो यह जांच की तिथि लेकर क्या करेंगे. इसपर कर्मी ने परिजन को धक्का देकर बाहर निकाल दिया. आक्रोशित परिजन समाहरणालय पहुंचकर डीएम कार्यालय से शिकायत की.
परिजन को अस्पताल अधीक्षक के पास भेजा गया. समाहरणालय के आदेश पर प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ बालेश्वर सागर ने मरीज का अल्ट्रासाउंड जांच कराया. लेकिन मामला यहां तक ही नहीं थमी. परिजन को एक कागज पर लिखकर जांच रिपोर्ट थमा दिया लेकिन जांच प्लेट नहीं दिया गया. परिजन ने बताया कि जांच प्लेट नहीं मिलने की शिकायत 23अगस्त को सीधे डीएम से करेंगे. साथ ही परिजनों के साथ अशोभनीय व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन