मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू

Published at :23 Aug 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि फोटो मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जाएगा. जबकि फोटो मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अगले साल 10 जनवरी को किया जायेगा. इसकी तैयारी में विभाग जुट गया है. फोटो […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि फोटो मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जाएगा. जबकि फोटो मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अगले साल 10 जनवरी को किया जायेगा. इसकी तैयारी में विभाग जुट गया है. फोटो मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जायेगा. दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी. ग्राम सभा,

स्थानीय निकायों तथा आवास या कल्याण संघ की बैठकें आदि में फोटो मतदाता सूची से संबंधित भाग- प्रभाग का पढ़ा जाना तथा नामों का सत्यापन सात अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा. राजनीतिक दलों के मतदान केंद्रस्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के विशेष अभियान की तिथि 16 से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा. प्राप्त दावे व आपत्तियों का निष्पादन 30 नवंबर से प्रारंभ होगा.

डाटाबेस का अद्यतनीकरण, छाया चित्रों की मर्जीग, कंट्रोल टेबल का अद्यतीकरण एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण 24 दिसंबर से प्रारंभ होगा. फोटो निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी को किया जायेगा.मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से नाम, तस्वीर व पता का शुद्धीकरण,

नए मतदाता का नाम जोड़ने, मृत मतदाता का नाम हटाने आदि का कार्य किया जाएगा. इसकी तैयारी को ले अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन