दादा की मौत, पुत्र व पोता-पोती गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

फूड प्वाॅजनिंग. वािजदपुर गांव की घटना घटना के कारण का खुलासा नहीं, जांच कर रही मेडिकल टीम पुत्र शालिग्राम सिंह डीएमसीएच रेफर केवटी : थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत अंतर्गत वाजितपुर गांव के सुखर यादव की मौत गुरुवार को हो गयी. वहीं पुत्र शालीग्राम यादव तथा पोता-पोती को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया […]
विज्ञापन
फूड प्वाॅजनिंग. वािजदपुर गांव की घटना
घटना के कारण का खुलासा नहीं, जांच कर रही मेडिकल टीम
पुत्र शालिग्राम सिंह डीएमसीएच रेफर
केवटी : थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत अंतर्गत वाजितपुर गांव के सुखर यादव की मौत गुरुवार को हो गयी. वहीं पुत्र शालीग्राम यादव तथा पोता-पोती को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है. इसकी वजह फूड प्वाजनिंग बतायी जाती है. मेडिकल टीम इसकी पड़ताल में जुट गयी है. फूड प्वाजनिंग का शिकार सुखर यादव का परिवार हो गया. सबसे पहले सुखर यादव की तबियत खराब हुई. देखते ही देखते पुत्र शालीग्राम यादव तथा एक पोता व दो पोती की स्थिति भी बिगड़ गयी. समय के साथ सभी की हालत खराब होती चली गयी.
सुखर यादव को उल्टी आयी और उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकउपचार में जुट गये. इसमें शालीग्राम यादव की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फूड प्वाॅजनिंग की वजह साफ नहीं हो सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










