जलस्तर 30-32 फुट नीचे, चापाकल सूखे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

जलसंकट. अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का किया दौरा बेनीपुर : बेनीपुर में एक सौ पच्चीस चापाकल सूख गया है. पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इस आशय का समाचार ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित होते ही जिला प्रासाशन से लेकर स्थानीय प्रसाशन तक हड़कत में आ गये हैं.डीएम के निर्देश पर डीसीएलआर मो. अतहर के […]
विज्ञापन
जलसंकट. अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का किया दौरा
बेनीपुर : बेनीपुर में एक सौ पच्चीस चापाकल सूख गया है. पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इस आशय का समाचार ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित होते ही जिला प्रासाशन से लेकर स्थानीय प्रसाशन तक हड़कत में आ गये हैं.डीएम के निर्देश पर डीसीएलआर मो. अतहर के नेतृत्व में अधिकारियों का दल सर्वाधिक प्रभावित गांव शिवराम पहुंच मामले की गहन जांच की. जांच दल में सीओ अल्पना कुमारी, जीपीएस सुरेश ठाकुर, पीएचईडी के जेई केके मिश्रा सहायक अभियंता अविनाश कुमार परमार्थी सहित आधा दर्जन चापाकल मिस्त्री शामिल थे.
सबों ने ग्रामीणों के सहयोग से वार्ड 10 ,14,एवं 15 के दर्जनो बंद पड़े चापाकल के वाटर लेबल की जांच की. विभागीय एसडीओ के अनुसार 30-32 फीट पानी का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण चापाकल सूख गया है. वह जांच के बाद डीसीएलआर ने कहा कि वार्ड दस में 25 वार्ड 14 में 75 एवं 15 में 90 प्रतिशत चापाकल पूरी तरह काम करना बंद कर दिया है. इन स्थानों पर मोटा पाइप वाले चापाकल की आवश्यता है. इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है.
जबकि पीएचइडी के एसडीओ ने कहा कि तत्काल सार्वजनिक स्थल का चयन कर एक दो दिनों में दो इंडिया मार्का चापाकल लगा दिया जायेगा. इस दौरान पंचायत के मुखिया शिवनाथ भगत, पूर्व पंसस अमित कुमार राय,भाजपा नेता संतोष कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता मोती बाबू सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










