नहीं बढ़ी रिमांड अवधि भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : इंजीनियर हत्याकांड में गिरफ्तार मुकेश पाठक को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने रिमांड की अवधि सात दिन और बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे मंडल कारा भेज दिया गया. यहां पहले से ही इंजीनियर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित […]
विज्ञापन
दरभंगा : इंजीनियर हत्याकांड में गिरफ्तार मुकेश पाठक को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने रिमांड की अवधि सात दिन और बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे मंडल कारा भेज दिया गया. यहां पहले से ही इंजीनियर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित बंद हैं. 11 जुलाई को एसटीएफ ने रांची के रामगढ स्टेशन से मुकेश पाठक को गिरफ्तार
किया था.
मुकेश पाठक को
उसे दरभंगा लाकर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट से मुकेश को दस दिनों के रिमांड पर देने की मांग की थी.
लेकिन, कोर्ट ने महज तीन दिनों के लिए रिमांड पर रखने की अनुमति दी. इस तीन दिन में पुलिस ने मुकेश पाठक से गहन पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










