डकैती की घटनाओं से दशहत में योगियारावासी

Published at :15 Jul 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती की घटनाओं से दशहत में योगियारावासी

पिछले पांच सालों में हुई चार डकैती जाले : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में पिछले पांच सालों में हुई चार डकैती की वारदातों से यहां के लोग सकते में हैं. पहली घटना वर्ष 2013 में केएस कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मी जवाहर सिंह के घर हुई थी़ उसी वर्ष सोनदही गांव में राम एकबाल […]

विज्ञापन

पिछले पांच सालों में हुई चार डकैती

जाले : स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में पिछले पांच सालों में हुई चार डकैती की वारदातों से यहां के लोग सकते में हैं. पहली घटना वर्ष 2013 में केएस कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मी जवाहर सिंह के घर हुई थी़ उसी वर्ष सोनदही गांव में राम एकबाल सिंह के साथ साथ तीन चार घरों में डाका पड़ा था़ डाका के क्रम में डकैतों ने जय किशोर सिंह नामक एक नियोजित शिक्षक को बम मारकर हत्या कर दी थी़ पिछले वर्ष चौठाई टोला में उमा सिंह के घर भी भीषण डाका पड़ा था़
सभी घटना को अंजाम देने से पूर्व डकैतों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बम बनाया, जिसका प्रमाण लगातार पुलिस को मिलता रहा है़ बम बनाने के तरीकों में भी एकरूपता सामने आती रही है़ डकैतों ने घटना के लिए गांव के किनारे वाले टोले को ही टच करते रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि योगियारा गांव किसी विशेष गिरोह के निशाने पर है. वर्तमान घटना ने एकबार फिर दहशत फैला दी है़
पैगंबरपुर में सरपंच ने सुलझाया भूमि विवाद
केवटी. पैगंबरपुर पंचायत की सरपंच मीरा देवी ने दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को सुलझा दी. पंचायत के फैसल को थाना, अंचल कार्यालय को सूचनार्थ भेज दी गयी. बताया जाता है कि पैगंबरपुर पंचायत के नवटोल टोला निवासी सुरेश मंडल एवं जयकांत मंडल के बीच भूमि विवाद था. शपथ ग्रहण करने के बाद ही सरपंच मीरा देवी ने समस्या, विवाद का समाधान पंचायत में सुलझाने की बात ग्रामीणों से कही थी. भूमि विवाद पंचायत में सरपंच मीरा देवी, उपसरपंच ऊषा देवी के अलावा पंच, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति का सकारात्मक प्रयास रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन