दस फुट गहरे गड्ढे में िगरी बस, एक की मौत

केवटी : दरभंगा-जयनगर एनएच-105 पर खिरमा स्थित आमना पुल के पास बुधवार की शाम एक बस दस फु ट गहरे गड्ढे में पलट गयी. घटना में बस कंडक्टर औंसी निवासी मो. अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गये. बस (बीआर7पी-0295) जटही से दरभंगा जा रही […]
केवटी : दरभंगा-जयनगर एनएच-105 पर खिरमा स्थित आमना पुल के पास बुधवार की शाम एक बस दस फु ट गहरे गड्ढे में पलट गयी. घटना में बस कंडक्टर औंसी निवासी मो. अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गये. बस (बीआर7पी-0295) जटही से दरभंगा जा रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से अचानक बस सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गयी. इसमें कंडक्टर दब गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक वह बस के नीचे दबा रहा. बाद में जब बाहर निकाला गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी. घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










