कदाचारमुक्त परीक्षा को केंद्राधीक्षक करें सभी उपाय

Published at :08 Jan 2016 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
कदाचारमुक्त परीक्षा को केंद्राधीक्षक करें सभी उपाय

कदाचारमुक्त परीक्षा को केंद्राधीक्षक करें सभी उपाय एचएम की बैठक में डीपीओ ने दिये निर्देश फोटो- 3 व 4परिचय- संबोधित करते स्थापना के डीपीओ दिनेश साफी एवं उपस्थित विभिन्न स्कूलों के एचएम.दरभंगा. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2016 के केंद्राधीक्षक की बैठक में केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या को उपलब्ध कराते हुए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कराने को […]

विज्ञापन

कदाचारमुक्त परीक्षा को केंद्राधीक्षक करें सभी उपाय एचएम की बैठक में डीपीओ ने दिये निर्देश फोटो- 3 व 4परिचय- संबोधित करते स्थापना के डीपीओ दिनेश साफी एवं उपस्थित विभिन्न स्कूलों के एचएम.दरभंगा. वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2016 के केंद्राधीक्षक की बैठक में केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या को उपलब्ध कराते हुए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कराने को कहा गया. केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के सभी उपाय सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिये गये. स्थापना के डीपीओ दिनेश साफी ने हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को परीक्षा संचालन के बाबत समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने आश्वस्त किया कि मैट्रिक की परीक्षा संचालन में जो भी शिक्षा प्रशासन से केंद्राधीक्षकों की अपेक्षाएं होगी उसका निदान अगली बैठक तक कर लिया जायेगा. डीपीओ ने केंद्राधीक्षकों को आवश्यक वीक्षक का आकलन करने को कहा तथा इसमें कमी को दूर करने के लिए दूसरे स्कूलों के शिक्षकों का विवरण फोटो सहित डीइओ कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा. उनका कहना था कि इस बार अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती जिला पदाधिकारी स्तर से दिया जायेगा. वहीं केंद्रों का परीक्षार्थीं के अनुपात में बेंच डेस्क की आवश्यकता को भी कार्यालय को सूचना देने को कहा. एमएल एकेडमी में आयोजित बैठक में केंद्राधीक्षकों के अलावा कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन