शक्षिक संघ के नेता को जान मारने की धमकी

शिक्षक संघ के नेता को जान मारने की धमकी डीएम, एसएसपी से लगायी जान-माल की सुरक्षा की गुहारपेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी से सहमे हैं शिक्षक नेतादरभंगा. मिथिलांचल प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ के सचिव कमलेश यादव ने डीएम के जनता दरबार में ज्ञापन सौंपकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. श्री यादव ने […]
शिक्षक संघ के नेता को जान मारने की धमकी डीएम, एसएसपी से लगायी जान-माल की सुरक्षा की गुहारपेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी से सहमे हैं शिक्षक नेतादरभंगा. मिथिलांचल प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ के सचिव कमलेश यादव ने डीएम के जनता दरबार में ज्ञापन सौंपकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. श्री यादव ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जब जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा से 5 जनवरी को संध्या 4.15 बजे शिक्षकों की प्रोन्नति आदि की जानकारी लेने पहुंचे तो कार्यालय के वरीय लिपिक परवेज अहमद ने कहा कि तुम कार्यालय के अंदर आओगे तो तुम्हारे शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दूंगा. मैं भयभीत होकर धरना स्थल पर भाग आया. इसके बाद इसकी सूचना लहेरियासराय थाना को पोस्ट से दी तथा इसकी प्रतिलिपि एसएसपी ऑफिस को हस्तगत कराया. श्री यादव का कहना है कि जब से मैंने स्थापना कार्यालय के वरीय लिपिक सीताराम झा के डीइओ के स्थानांतरण आदेश के अनुपालन पर कार्रवाई की मांग की है. तब से मेरे जान माल पर बन आयी है. उनका कहना है कि मैं शिक्षक हित के लिए संघर्ष करता हूं तथा मेरी जान भी चली जाये तो मुझे गम नहीं है. संघ के सचिव कमलेश यादव ने डीएम से स्थापना लिपिक सीताराम झा के तबादला आदेश के बावजूद प्रभार नहीं देने से शिक्षकों का वरीय वेतनमान, प्रवरण वेतनमान, प्रोन्नति, वेतन निर्धारण आदि कार्य बाधित रहने की सूचना देते हुए, डीइओ के आदेश का अनुपालन कराने का अनुरोध के साथ जान से मारने की धमकी का उल्लेख किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










