सेविका के 33 व सहायिका के सात आवेदन

Published at :08 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सेविका के 33 व सहायिका के सात आवेदन

सेविका के 33 व सहायिका के सात आवेदन जाले. प्रखंड क्षेत्र में रिक्त हुए जाले पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 03, ब्रहृमपुर पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 22, रेवढ़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 203 एवं देउरा-बंधौली पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 210 में सेविकाओं एवं जाले पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या […]

विज्ञापन

सेविका के 33 व सहायिका के सात आवेदन जाले. प्रखंड क्षेत्र में रिक्त हुए जाले पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 03, ब्रहृमपुर पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 22, रेवढ़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 203 एवं देउरा-बंधौली पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 210 में सेविकाओं एवं जाले पश्चिमी पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 06 एवं मस्सा पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 36 में सहायिका के पद के लिए 7 जनवरी तक आवेदन जमा करने का पूरा हो गया़ इन पंचायतों में सेविका पद के लिए 33 आवेदन तथा सहायिका के लिए सात आवेदन दिए गये़ इन सभी आवेदनों का निरीक्षण का काम चल रहा है़ सीडीपीओ आभा शरद ने बताया कि 11 जनवरी को औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित की जाएगी़ 12 से 14 जनवरी तक इन पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि निर्धारित की गयी है तथा 15 से 17 जनवरी तक आपत्ति निराकरण की तिथि है़ 18 जनवरी को अंतिम मेघा सूची को प्रकाशित किया जाएगा़ उन्होंने बताया कि 1 एवं 2 फरवरी को चयन प्रक्रिया की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन