11 से दरभंगा जिला होगा धूम्रपान मुक्त

11 से दरभंगा जिला होगा धूम्रपान मुक्त सर्वे में हुआ खुलासा13 जिलों में कराया गया था सर्वेदरभंगा. राज्य स्वास्थ्य समिति ने दो माह पूर्व धूम्र पान मुक्ति को लेकर सूबे के 13 जिलों में तीसरा सर्वेक्षण कराया था. इस मामले में आधा दर्जन जिलों का चयन किया गया है. इसमें तम्बाकू नियंत्रण के मानक पर […]
11 से दरभंगा जिला होगा धूम्रपान मुक्त सर्वे में हुआ खुलासा13 जिलों में कराया गया था सर्वेदरभंगा. राज्य स्वास्थ्य समिति ने दो माह पूर्व धूम्र पान मुक्ति को लेकर सूबे के 13 जिलों में तीसरा सर्वेक्षण कराया था. इस मामले में आधा दर्जन जिलों का चयन किया गया है. इसमें तम्बाकू नियंत्रण के मानक पर दरभंगा जिला पहले स्थान पर आया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने यह पत्र जारी की है. इसमें अव्वल दरभंगा को बताया है. इसके अलावा इसमें कटिहार, वैशाली, लखीसराय, मधेपुरा और समस्तीपुर को भी धूम्रपान मुक्त जिलों में शामिल किया गया है. इसमें मुंगेर साल 2013 और पटना का शहर इसी साल पहले ही शामिल हो चुके है. इसको लेकर जिला तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक में डीएम बालामुरूगन डी 11 जनवरी को दरभंगा को धूम्रपान मुक्त जिला की घोषणा करेगें. सर्वे में इस जिले के 93 प्रतिशत पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान मुक्त पाए गए हैं. ऐसे क्षेत्र पर धूम्रपान निषेध के बोर्ड भी लगे हैं. इसके अलावा ऐसे जगहों पर करीब 90 प्रतिशत नो स्मोकिंग भी लिखा हुआ भी पाया गया है. यह सर्वे अगस्त से सितम्बर 15 तक कराया गया था. ऐसे बोर्ड पर सिगरेट या तम्बाकू खाने वालों के विरुद्ध शिकायत करने का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है. सर्वे में हरेक स्कूलों की दीवारों पर भी 100 गजों के भीतर तम्बाकू के सेवन पर प्रतिबंध का नोटिस लिखा पाया गया है. यह कार्यक्रम सरकार ने सोसियो इकोनोमी एजुकेशनस के माध्यम से चलाया है. यह कार्यक्रम साल 2011 से शुरू हुआ था. सर्वे के मापदंडों में पब्लिक प्लेस पर घूम्रपान निषेध का बोर्ड, ऐसे क्षेत्र पर स्मोकलस और सिगरेट या बीड़ी पीने का कोई प्रोत्साहन नहीं आदि मापदंड शामिल हैं. इसको लेकर जिला से प्रखंड स्तरीय तक तम्बाकू नियंत्रण को लेकर छापामार टीम का गठन किया गया है. इन टीमों के सराहनीय कार्यों का यह नतिजा है. इन टीमों का गठन साल 2013 में किया गया था. इन टीमों ने ऐसे जगहों पर सिगरेट पीते 150 लोगों का चलान काटा जा चुका है. जिला तंबाकू नियंत्रण समिति के जिला समन्वयक मनोज कुमार झा ने बताया कि 11 जनवरी को समिति की बैठक में इसकी घोषणा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










