व्यवसायी से जेवरात व नकदी की लूट

व्यवसायी से जेवरात व नकदी की लूट दरभंगा. सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट में बीती रात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से जेवरात व नकदी की लूट कर ली. इसको लेकर पीड़ित बेलवागंज निवासी विशाल कुमार ने गुरूवार को सदर थाना में आवेदन दिया. इसमें कहा गया है कि गौसाघाट में तान्वी ज्वेलर्स नामक की […]
व्यवसायी से जेवरात व नकदी की लूट दरभंगा. सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट में बीती रात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से जेवरात व नकदी की लूट कर ली. इसको लेकर पीड़ित बेलवागंज निवासी विशाल कुमार ने गुरूवार को सदर थाना में आवेदन दिया. इसमें कहा गया है कि गौसाघाट में तान्वी ज्वेलर्स नामक की आभूषण दुकान चलाते हैं. बुधवार की रात जब वे अपनी दुकान बंद कर रहे थे. बैग में उसने नित्य की तरह आभूषण व नकदी रखा था. इसी क्रम में बाइक पर सवार अपराधी बैग ले उड़े. इसमें 25 ग्राम सोना, 2.5 किलो चांदी व 25 हजार नकद थे. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










