मुकदमा वापस नहीं लेने पर फिर ठप करेगा रेल परिचालन

Published at :07 Jan 2016 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
मुकदमा वापस नहीं लेने पर फिर ठप करेगा रेल परिचालन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर फिर ठप करेगा रेल परिचालन बेनीपुर : मां जगदम्बा रेलवे हॉल्ट निर्माण संघंर्ष समिति की बैठक गुरूवार को स्व. हरिश्चन्द्र झा पुस्तकालय पंचवटी चौक नवादा पर सम्पन्न हुई. बैठक में एक बार पुन: रेल प्रशासन के कथित वादा-खिलाफी के विरूद्घ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. ज्ञातव्य है कि […]

विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर फिर ठप करेगा रेल परिचालन बेनीपुर : मां जगदम्बा रेलवे हॉल्ट निर्माण संघंर्ष समिति की बैठक गुरूवार को स्व. हरिश्चन्द्र झा पुस्तकालय पंचवटी चौक नवादा पर सम्पन्न हुई. बैठक में एक बार पुन: रेल प्रशासन के कथित वादा-खिलाफी के विरूद्घ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. ज्ञातव्य है कि विगत 27 अगस्त 15 को उक्त संघर्ष समिति द्वारा सकरी-हसनपुर रेल लाईन पर नवादा में धरना देकर तीन दिनों तक रेल परिचालन बाधित किया था. जिसमें रेलवे के उच्चाधिकारियों ने जनवरी से पूर्व निर्माण कार्य प्रारम्भ करने का लिखित समझौता किया था. साथ ही आंदोलनकारियों के विरूद्घ दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की थी लेकिन उक्त घोषणा के आलोक में आज तक कोई अ्रिगम कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने को लेकर एक बार पुन: संघर्ष समिति आंदोलन पर उतारू हो गये हैं 15 जनवरी तक कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में रेल परिचालन ठप करने की घोषणा की है. बैठक की अध्यक्षता कृष्णानन्द झा ने की और इस अवसर पर सचिव रामकुमार झा बबलू, राधेश्याम झा, हरेकान्त झा सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन