भूस्वामियों को मिलेगा मुआवजा

भूस्वामियों को मिलेगा मुआवजा बेनीपुर : जिला पदाधिकारी बाला मुरुगन डी के निर्देश पर वरुणा से रसियारी तक बनने वाली एस़ एच़ 88 में अधिग्रहित भूमि के मालिक को अब शिविर लगाकर बेनीपुर में भी मुआवजा के राशि का भुगतान किया जायेगा. भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता मो. अतहर ने बताया कि उक्त सड़क में बेनीपुर एवं […]
भूस्वामियों को मिलेगा मुआवजा बेनीपुर : जिला पदाधिकारी बाला मुरुगन डी के निर्देश पर वरुणा से रसियारी तक बनने वाली एस़ एच़ 88 में अधिग्रहित भूमि के मालिक को अब शिविर लगाकर बेनीपुर में भी मुआवजा के राशि का भुगतान किया जायेगा. भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता मो. अतहर ने बताया कि उक्त सड़क में बेनीपुर एवं अलीनगर अंचल के किसानों का जो भूमि अधिग्रहण किया गया उसके लिए आगामी 21 एवं 22 जनवरी को बेनीपुर अंचल में शिविर आयोजित की गयी है.जमीन का मालिकाना हक प्रस्तुत करने वाले को वहीं पर अविलंब भुगतान कर दिया जायेगा. जिससे जिला मुख्यालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय का चक्कर लगाने से किसानों को मुक्ति मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










