यूथ को हरा प्रीमियर क्लब जिला लीग के फाइनल में

Published at :07 Jan 2016 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
यूथ को हरा प्रीमियर क्लब जिला लीग के फाइनल में

यूथ को हरा प्रीमियर क्लब जिला लीग के फाइनल में \\\\टं३३ी१त्र/रदरभंगा : जिला क्रि केट एसोसिएशन के तत्वावधान मेें आयोजित लीग प्रतियोगिता का सेमीफाइनल गुरुवार को प्रीमियर क्रिकेट क्लब तथा यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. प्रीमियर की टीम 6 विकेट से यूथ क्लब को हराते हुए फाईनल में पहंुच गयी. टॉस यूथ क्लब […]

विज्ञापन

यूथ को हरा प्रीमियर क्लब जिला लीग के फाइनल में \\\\टं३३ी१त्र/रदरभंगा : जिला क्रि केट एसोसिएशन के तत्वावधान मेें आयोजित लीग प्रतियोगिता का सेमीफाइनल गुरुवार को प्रीमियर क्रिकेट क्लब तथा यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. प्रीमियर की टीम 6 विकेट से यूथ क्लब को हराते हुए फाईनल में पहंुच गयी. टॉस यूथ क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आजाद के 28, अमानुल्लाह के 27 तथा जीशान के 18 रन की बदौलत यूथ की टीम 121 रन बनाने में सफल रही. अभिमन्यू 4 तथा राहुल 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने मेंं कामयाब रहे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रीमियर की टीम 4 विकेट खोकर विजय प्राप्त करने मेें सफल रही. अभिषेक ने 36 सर्वाधिक रन अपनी टीम के खाते में जोड़े. अजहर 16 तथा उमर खां ने 13 रनों का योगदान दिया. यूथ की ओर से डा. एएन आरजू ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. दूसरा सेमीफाइनल मिथिला क्रि केट क्लब तथा आजाद क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन